Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -दीपावली पर्व 12-Nov-2023

दीपो का त्यौहार – दीपावली पर्व 
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔


आओ आज मनाएं खुशियों के इस त्यौहार को 
प्रेम के दीपक जलाएं घर संसार में
ज्योत से ज्योत जलाएं जगमग करे मन को
मन में बसे खटास को दूर करे इस त्यौहार पर
आओ आज मनाएं खुशियों के इस त्यौहार को ।

निराशा को दूर करे इस त्यौहार पर
खुशियों के दीप प्रज्ज्वलित करें इस त्यौहार पर
आपसी मन मुटाव को दूर करे इस पावन त्यौहार पर
प्रेम कि ज्योत से ज्योत जलाएं इस त्यौहार पर
आओ दिलों के भेद भाव मिटा कर
सच्चे अर्थों में मनाए दिवाली के इस त्यौहार को l

पाए प्रेरणा प्रभु राम से, बुराई पर विजय के इस त्यौहार पर 
आओ आज मनाएं विजय के इस त्यौहार को 
घट घट में दीप जलाएं प्यार के 
मानवता को पुनः स्थापित करे अनुपम इस त्योहार पर
ह्रदय में प्रेम के दीपक जलाएं इस शुभ दीपावली को 
आओ आज मनाएं दीपोत्सव के इस त्यौहार को ll

✍️ विजय संतोष पोखरणा
अजमेर
12.11.2023
🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔

   5
3 Comments

Gunjan Kamal

13-Nov-2023 08:01 PM

👏👌

Reply

Reena yadav

12-Nov-2023 11:10 PM

👍👍

Reply

RISHITA

12-Nov-2023 07:37 PM

Amazing

Reply